पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Exclusive: नीट एग्जाम, कॉकरोच पार्टी से राहुल के आरोपों तक…, धर्मेन्द्र प्रधान का वादा, बोले- हर चुनौती का रखेंगे ध्यान

✍️ Admin 📅 23 June, 2026 ⏰ 03:54 PM 👁 11 views

नीट एग्जाम से लेकर राहुल गांधी के आरोपों और कॉकरोच पार्टी तक केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में हर सवालों का बड़े ही बेबाकी के साथ जवाब दिया. सबसे पहले उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा इस बार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरी हुई. इसके लिए परीक्षा में शामिल सभी छात्रों, अभिभावकों और व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों का शिक्षा मंत्री ने धन्यवाद किया. साथ ही, कहा कि इतने बड़े स्तर की परीक्षा को सफलतापूर्वक कराना आसान नहीं होता, लेकिन सभी के सहयोग से यह संभव हुआ.

धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि CBSE का रिजल्ट भी जारी हो चुका है और अब छात्रों की नजर NEET रिजल्ट पर है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि NEET का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि छात्रों को समय पर और पारदर्शी तरीके से परिणाम मिले.

एग्जाम सिस्टम में बड़े बदलाव!

शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि भारत के एग्जाम सिस्टम में बड़े बदलाव किए जाएंगे. उनके मुताबिक, सरकार परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने पर काम कर रही है. इसके लिए अलग-अलग स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है ताकि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की समस्याओं को समझा जा सके. उन्होंने कहा कि नए एग्जाम सिस्टम में हर चुनौती को ध्यान में रखा जाएगा.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: