'नेशनल हिरोज को देश...', ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय का जवाब
पिछले साल यानी 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सैन्य ऑपरेशन सिंदूर में 6 जवानों ने अपनी जान गंवाई थी. इनके नाम नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज किए हैं. वहीं, इस पर एक तरफ विपक्ष सियासत कर रहा है, विपक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसद में दिए भाषण का एक वीडियो भी जारी किया है . इस पर रक्षा मंत्रालय ने बयान दिया कि 28 जुलाई 2025 को संसद में दिए रक्षामंत्री के भाषण को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई.
कांग्रेस ने जहां एक तरफ इसे 6 जवानों की जानकारी छुपाने का आरोप सरकार के सिर मढ़ते हुए सैनिकों का अपमान बताया है तो वहीं आरोप लगाया कि देश की संसद को भी गुमराह किया गया.
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा है?
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें हैं, जिन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है. प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6 बहादुर सैनिकों को सर्वोच्च शहादत को हाल ही में पहली बार मान्यता दी गई, या सार्वजनिक रूप से लाया गया, यह दावा पूरी तरह गलत है.
स्रोत: ABP Hindi