पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ

✍️ Admin 📅 03 July, 2026 ⏰ 09:56 PM 👁 117 views

दिल्ली पुलिस ने फर्जी बम धमकी मामले में कार्रवाई की है. इस मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ की गई है. 29 जून को देश के टॉप संस्थाओं के ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस पूरी तरह से सचेत हो गई थी. 

धमकी भरे इमेल में एनआईए, इसरो, एनपीसीआईएल, डीआरडीओ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली न्यूयॉर्क एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद मुस्तैदी से सभी जगह की जांच की गई, जहां किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला. 

गाजियाबाद रहने वाले एक संदिग्ध से हुई पूछताछ

जांच में सभी धमकियां फर्जी पाईं गईं. तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध का पता लगाते हुए  हुए पुलिस गाजियाबाद के संयोग नगर पहुंची. पुलिस ने संयोग नगर, बैंक कॉलोनी निवासी 36 साल के निशांत त्यागी से पूछताछ की.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: