पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब

✍️ Admin 📅 03 July, 2026 ⏰ 07:53 PM 👁 70 views

भारत सरकार की तरफ से मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को भेजे गए नोटिस के बाद अब कंपनी हरकत में आई है. इससे पहले सरकार ने यूजरनेम फीचर को लेकर नोटिस जारी किया था. टीम मेटा ने मंत्रालय के अधिकारियों से इस संबंध में मुलाकात की है. 

अधिकारियों ने मीटिंग के दौरान मेटा को इस फीचर से जुड़ी सरकार की चिंता और सोच को लेकर विस्तृत रिपोर्ट की डिमांड की है. साथ ही इस मामले में रिपोर्ट सबमिट करने को लेकर मेटा को तीन दिन का समय दिया है. मेटा ने कहा है कि वह तय समय सीमा के भीतर अपना जवाब मंत्रालय को सौंपेगी.

क्या है पूरा मामला?  दरअसल, पूरा बवाल वॉट्सऐप में यूजरनेम फीचर को लेकर है. मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर यूजरनेम बेस्ट अकाउंट को रोलआउट किया जाना है. इसके लिए कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन दिया. कंपनी ने बताया कि वह इस साल के अंत तक यूजरनेम फीचर को रोल आउट कर देगी. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: