पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

✍️ Admin 📅 04 July, 2026 ⏰ 04:41 PM 👁 48 views

कड़कड़डूमा कोर्ट  से 2020 के दिल्ली दंगों  की कथित बड़ी साजिश से जुड़े मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है. दोनों आरोपियों ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) के तहत दर्ज मामले में नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख किया था.

यह मामला दिल्ली दंगा साजिश केस, यानी FIR 59/2020 से जुड़ा है, जिसमें फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे कथित बड़ी साजिश की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का आरोप है कि CAA विरोधी प्रदर्शनों की आड़ में सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश रची गई थी. इसी आधार पर UAPA और IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.

Delhi Riots larger Conspiracy case | Karkardooma Court rejected the bail pleas of Umar Khalid and Sharjeel Imam.

They had approached the trial court for regular bail in UAPA case linked with the alleged larger Conspiracy of Delhi riots 2020.

— ANI (@ANI) July 4, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: