पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने

✍️ Admin 📅 05 July, 2026 ⏰ 02:47 PM 👁 123 views

टीएमसी में जारी अंतर्कलह के बीच शनिवार (4 जुलाई ) सुबह मामले में एक नया मोड़ आ गया, जब कोलकाता स्थित तृणमूल भवन पर रिताब्रता बनर्जी गुट द्वारा लगाए गए तालों को भवन मालिकों के प्रतिनिधियों ने कथित तौर पर बागी गुट से चाबियां हासिल करके खोल दिया. इस घटनाक्रम के बाद तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं और ममता बनर्जी समर्थकों के बीच विवाद और बढ़ गया. अब दोनों पक्ष खुलकर पार्टी कार्यालय पर अपना अधिकार जता रहे हैं. 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भवन मालिकों का एक प्रतिनिधि इमारत परिसर पहुंचा और कथित तौर पर रिताब्रता बनर्जी के गुट से हासिल डुप्लिकेट चाबियों से भवन के ताले खोल दिए.  इसके बाद, भवन मालिकों के प्रतिनिधि ने मेट्रोपॉलिटन इलाके में स्थित किराये की इस इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर 'मरम्मत का काम' शुरू करने के लिए प्रवेश किया. फिलहाल इसी इमारत में पार्टी का कामकाजी मुख्यालय है. स्थानीय प्रगति मैदान थाने के पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बल के जवानों की मौजूदगी में यह घटनाक्रम हुआ. स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए उन्हें वहां तैनात किया गया था.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: