आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल की लाइव ऑडियो कमेंट्री सुनें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की यात्रा अब अपने अंतिम दौर में है. रविवार को ख़िताबी मुक़ाबले का फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. पहले सेमीफ़ाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को आठ विकेट से हरा दिया. वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हरा दिया. दो सेमीफ़ाइनल के बाद अब फ़ाइनल के रोमांच को भी बीबीसी हिन्दी एक ख़ास कमेंट्री से आप तक पहुँचा रहा है. इस पूरे मैच की कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट के अलावा यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं. मैच के पल-पल का हाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
स्रोत: BBC Hindi