पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

✍️ Admin 📅 11 July, 2026 ⏰ 02:40 AM 👁 55 views

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने देश में एक साथ चुनाव कराने के विचार का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' सिस्टम लागू होने से शासन व्यवस्था अधिक स्थिर होगी, सरकारें लंबी अवधि की योजनाओं पर बेहतर तरीके से काम कर सकेंगी और सरकारी रिसोर्स का ज्यादा अच्छे तरीके से इस्तेमाल हो सकेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा सरकार इस प्रस्तावित संवैधानिक सुधार को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे परामर्श और विचार-विमर्श की प्रक्रिया का पूरा समर्थन करती है. उनके अनुसार, बार-बार चुनाव होने से एडमिनिस्ट्रेशन  सिस्टम और रिसोर्स पर ज्यादा बोझ पड़ता है, जबकि एक साथ चुनाव होने से डेवल्पमेंट वाले काम और पॉलिसी बनाने वाले कामों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा.

STORY | 'One Nation, One Election' can ensure governance stability, long-term planning: Goa CM

Goa Chief Minister Pramod Sawant on Friday strongly backed the idea of holding synchronised elections in the country, saying such an arrangement could provide greater stability in… pic.twitter.com/A3fDJHiTnA

— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: