पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'

✍️ Admin 📅 15 July, 2026 ⏰ 10:37 PM 👁 52 views

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे हैं. बुधवार (15 जुलाई) को उनकी भूख हड़ताल का 18वां दिन है. इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक के देशभर के समर्थकों से 16 जुलाई को सामूहिक भूख हड़ताल करने की अपील की है.

दीपके ने कहा, 'सोनम वांगचुक के देशभर में जितने भी समर्थक हैं, उनसे मैं अपील करता हूं कि कल (16 जुलाई) को एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल पूरे देश में होनी चाहिए. जो भी लोग हंगर स्ट्राइक करेंगे, वह लोग अपनी खाली थाली की फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे.' कॉकरोच जनता पार्टी का ‘नीट’  परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन 26वें दिन में प्रवेश कर गया है.

16 July | Mass Hunger Strike

Let’s observe 1-day hunger strike in support of Sonam Wangchuk.

Post photo of your empty plate tomorrow and use hashtag #ISupportSonamWangchuk pic.twitter.com/PKk6VfnNAC

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 15, 2026

अभिजीत दीपके ने सरकार पर साधा निशाना

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत नहीं करने को लेकर सरकार को ‘क्रूर’ बताया. दीपके ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 18वां दिन है. जिस व्यक्ति ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए न्याय की मांग को लेकर अपनी जान दांव पर लगाने का फैसला किया, उसे सरकार की ओर से केवल चुप्पी मिली है. सरकार न केवल जवाबदेही से बच रही है, बल्कि वह क्रूर भी है.'

वांगचुक का हेल्थ अपडेट?

कॉजपा की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, वांगचुक अभी भी ‘बहुत कमजोर’ हैं और लगातार हेल्थ निगरानी में हैं. वांगचुक का वजन घटकर 57.15 किलोग्राम रह गया है. पिछले 24 घंटे में उनका वजन 400 ग्राम कम हुआ है. भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से अब तक उनका कुल वजन 8.9 किलोग्राम कम हो चुका है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर 105/76, रक्त शुगर लेवल 80 एमजी/डीएल और ऑक्सीजन लेवल 97 फीसदी दर्ज किया गया.

CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद समेत ये नेता

भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और अजेंद्र सिंह लोधी, टीएमसी की राज्यसभा सदस्य डोला सेन, कांग्रेस के लोकसभा सदस्य प्रशांत यादवराव पडोले और सीपीआई के राज्यसभा सदस्य संदोष कुमार जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया. सीजेपी के अनुसार, सांसदों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि संसद के मानसून सत्र और 19 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय बैठक में उनके मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा.

'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: