फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026: स्पेन से हार के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में क्यों रो पड़े अर्जेंटीना के कोच
इमेज स्रोत, Catherine Ivill - AMA/Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार पुरुष फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया. इसके बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी भावुक हो गए. लियोनेल स्कालोनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कई बार रो पड़े और माफ़ी मांगते हुए वहां से चले गए. दरअसल, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार पुरुष फ़ुटबॉल विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया. यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने पूरे मुक़ाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की तुलना में अधिक और बेहतर मौक़े बनाए. दूसरी ओर, अर्जेंटीना का खेल काफ़ी हद तक रक्षात्मक और मुक़ाबले की रफ़्तार पर ब्रेक लगाने वाला रहा. अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी का कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर में ख़त्म हो रहा है और उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अर्जेंटीना फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष से बातचीत करेंगे. स्कालोनी ने कहा, "मैं अध्यक्ष से बात करूंगा. मेरे मन में एक विचार है. मैं अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करूंगा और मुझे लगता है कि मुझे इसकी ज़रूरत है. मुझे नहीं पता कि इतनी बड़ी चीज़ दोबारा की जा सकती है या नहीं. हमें इस बारे में बात करनी होगी." उन्होंने आगे कहा, "मैं अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे यह मौक़ा दिया और मुझे उस जगह तक पहुंचाया जहां मैं आज हूं. यह हर किसी के लिए सपनों की जगह थी. हमने आख़िरी मिनट तक अपनी पूरी कोशिश की. स्टाफ़ और खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत की. मुझे लगता है कि मेरे लिए थोड़ा समय निकालना और इस बारे में सोचना सही होगा." उन्होंने कहा, "मेरे साथ थोड़ा धैर्य रखें. मुझे नहीं पता कि मैं आगे जारी रख पाऊंगा या नहीं." स्कालोनी ने कहा, "आगे जारी रखने के लिए बहुत सारी चीज़ों की ज़रूरत होती है. ख़ासकर अपने दिमाग़ को फिर से तैयार करने, ख़ुद को दोबारा ऊर्जा देने और ऐसी टीम फिर से बनाने की. ऐसा दोबारा करना बहुत मुश्किल है." अपनी बात ख़त्म करने के बाद स्कालोनी खड़े हुए और माफ़ी मांगते हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस से बाहर चले गए. जाते-जाते उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक है और उन्हें बहुत अफ़सोस है. संबंधित स्टोरी: स्पेन बना फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना की हार की 5 अहम वजहें BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से सोमवार को शांतिपूर्ण संसद मार्च का आह्वान किया है. दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है. हालांकि, सीजेपी का कहना है कि वो फिर भी मार्च निकालेंगे, इसमें विपक्षी दलों के कुछ सांसदों के शामिल होने की चर्चा भी है. प्रस्तावित संसद मार्च से पहले दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ गई है. जंतर-मंतर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं- इमेज स्रोत, Dan Mullan/Getty Images फ़्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 में गोल्डन बूट जीतकर इतिहास रच दिया है. वह वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार यह पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. एम्बापे ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल दागकर अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया. मेसी 8 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे. सेमीफ़ाइनल तक एम्बापे और मेसी दोनों 8-8 गोल के साथ बराबरी पर थे. इसके बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ़ मुकाबले में एम्बापे ने दो शानदार गोल दागकर अपने गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी. इससे पहले एम्बापे ने 2022 कतर वर्ल्ड कप में 8 गोल कर गोल्डन बूट जीता था. वहीं, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले गए फ़ाइनल मुकाबले में मेसी गोल करने में सफल नहीं रहे. इसके साथ ही एम्बापे ने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बूट पर कब्जा जमा लिया. हालांकि, फ़्रांस तीसरे स्थान के मुकाबले में हारकर चौथे स्थान पर रहा, लेकिन एम्बापे का व्यक्तिगत प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा. उन्होंने 10 गोल करने के अलावा चार असिस्ट भी किए. इसी के साथ एम्बापे 1970 में जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर के बाद एक ही वर्ल्ड कप में 10 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. एम्बापे ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनके नाम अब 22 गोल हैं, जो लियोनेल मेसी के 21 गोल से एक ज्यादा हैं. संबंधित स्टोरी: स्पेन बना फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना की हार की 5 अहम वजहें इमेज स्रोत, Sajjad HUSSAIN / AFP via Getty Images कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आज यानी सोमवार को शांतिपूर्ण संसद मार्च का आह्वान किया गया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है. इसी बीच सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि 'दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पहले से ही पत्थरों से भरा एक ट्रक खड़ा कर दिया है.' दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए! जंतर-मंतर पर पहले से ही पत्थरों से भरा एक ट्रक और एक टूटी हुई वैन रखी गई है. जल्द ही गोदी मीडिया ऐसी खबरें चलाएगा कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए वैन में तोड़फोड़ की." दीपके ने लिखा, "पुलिस अधिकारी क्या कर रहे हैं? क्या वे सीजेपी के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाज़ी करवाने की तैयारी कर रहे हैं? हमें जानकारी मिली है कि अधिकारी कुछ बहुत बुरा करने की योजना बना रहे हैं. वे गुंडों को प्रदर्शन में बाधा डालने की इजाज़त देंगे और फिर इसका आरोप शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लगा देंगे." गौरतलब है कि अभिजीत दीपके की भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है, वो नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं. इमेज स्रोत, Alex Davidson/Getty Images लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुक़ाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सिरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुक़सान पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 27 रन पीछे रह गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने वनडे इतिहास में लॉर्ड्स के मैदान पर अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. बेन डकेट ने 141 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 91 और जो रूट ने नाबाद 74 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके, जबकि प्रिंस यादव ने एक विकेट लिया. 388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन अंत में टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी. कप्तान शुभमन गिल ने 77 रन, विराट कोहली ने 74 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. हालांकि, उनकी यह पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी. इमेज स्रोत, Alex Davidson/Getty Images इंग्लैंड के जैकब बेथेल को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया. बेथेल ने 91 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया. वहीं, शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाज़ी की. शुभमन ने कहा, "आज रोहित ने बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की. आखिर में पिच धीमी हो गई थी, इसलिए बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था. फिर भी उन्हें खेलते देखना बहुत मज़ेदार था." शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चाओं पर कहा, "उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है. मुझे लगता है कि यह सिर्फ़ मीडिया में आया है, लेकिन टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है." BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक अहम ख़बरें आप तक पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं. - सोनम वांगचुक को अस्पताल से डिस्चार्ज करने को लेकर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के क्या हैं मायने - फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल: स्पेन की वो ताक़त जो अर्जेंटीना पर पड़ सकती है भारी - कोयंबटूर का एक शख़्स पंजाब में 15 साल तक बंधक रहने के बाद कैसे बचा - नीट परीक्षा के रिज़ल्ट पर उठे सवाल के बीच एनटीए की चेतावनी, केजरीवाल बोले- 'धमकी मत दो' - सतलुज महज़ फ़िल्म नहीं बल्कि वो नदी है जिसने कई सभ्यताओं को बनते और मिटते देखा
स्रोत: BBC Hindi