पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

✍️ Admin 📅 02 August, 2026 ⏰ 05:18 PM 👁 55 views

केरल के मुख्यमंत्री अपने ही राज्य में घिर गए हैं. उनपर CPIM ने राजनीतिक वार किया है. CPIM नेताओं ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की मलप्पुरम में यूथ लीग के एक नेता के घर जाने पर आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि यह दौरा गलत था. राज्य में हजारों लोग बारिश से जुड़ी आपदा से प्रभावित हैं. एक फेसबुक पोस्ट में CPIM के राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम ने मुख्यमंत्री के मलप्पुरम के पोन्नानी कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें साझा की है.  रहीम ने आरोप लगाया कि कई जिलों के हजारों लोग बारिश से जुड़ी आपदा से जूझ रहे  थे. सतीशन पोन्नानी में यूथ लीग के एक नेता के घर पर एक सभा में शामिल हुए. उन्हें शानदार खाना परोसा गया. यूथ लीग इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की यूथ विंग के हैं. रहीम ने कहा है कि ऐसे अभूतपूर्व संकट के दौरान सत्ता में बैठे लोगों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों में विश्वास जगाना है.  पीटीआई से बात करते हुए रहीम ने कहा कि स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरपर्सन के तौर पर मुख्यमंत्री को ऐसी इमरजेंसी में कामों को अच्छे से कॉर्डिनेट करना चाहिए. इन ऑफिशियल जिम्मेदारियों को एक तरफ रखकर यूथ लीग के एक लीडर के घर मेहमान बनकर समय बिताना पूरी तरह से गलत और गलत समय पर किया गया काम है.  रहीम ने कहा कि ऐसे समय जब पूरा राज्य डर और अनिश्चितता में डूबा हुआ है. ऑफिशियल जिम्मेदारियों से ज्यादा निजी हितों और मेहमाननवाजी को प्राथमिकता देना लोगों का अपमान है. उन्होंने मुख्यमंत्री सतीशन से अपने सभी काम छोड़कर राज्य के आपदा राहत कामों पर ध्यान देने का आग्रह किया है.  केरल में अबतक 6 लोगों की मौत, राहत शिविर में 1400 लोगों भेजाबता दें, केरल में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. यहां अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी वहीं, 6 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं. केरल में लगातार बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं. पूरे राज्य में 65 राहत शिविर बनाए गए हैं. यहां 1400 से अधिक लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है. उनकी जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है.  नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: