पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

हथियार छोड़ने को लेकर हुए समझौते के बावजूद ग़ज़ा पर हुआ हवाई हमला

✍️ Admin 📅 03 August, 2026 ⏰ 09:04 AM 👁 50 views

इमेज स्रोत, Saeed M. M. T. Jaras/Anadolu via Getty Images ग़ज़ा पट्टी पर इसराइल ने लगातार दूसरे दिन भी हवाई हमले किए, जिनमें बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई. फ़लस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, हमले ग़ज़ा सिटी, ख़ान यूनिस और दीर अल-बलाह के रिहायशी इलाकों में किए गए. ग़ज़ा की सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने बताया कि इसराइली सैन्य विमानों ने कई आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया. वहीं, इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य ग़ज़ा में सक्रिय सैन्य ठिकानों और हमास के लड़ाकों को निशाना बनाना था. सेना के मुताबिक़, इन हमलों में हमास के दो लड़ाके मारे गए. यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ दिन पहले हमास ने प्रस्तावित निरस्त्रीकरण योजना को स्वीकार किया था. इस योजना के तहत हमास अपने हथियार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ़ पीस' को सौंपेगा. उधर, इसराइल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने रविवार को स्पष्ट किया कि ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि यदि हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता है, तो ग़ज़ा पट्टी को पूरी तरह इसराइल के नियंत्रण में लाना ज़रूरी होगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, फ़िलहाल ग़ज़ा पट्टी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा इसराइल के नियंत्रण में है. इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक होगी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सीजेपी के सूत्रों ने रविवार को बताया कि बैठक में पार्टी के भविष्य के एजेंडे और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी. बैठक के बाद सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें भविष्य की कार्ययोजना और लिए गए फ़ैसलों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. बताया गया है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने नीट पेपर लीक मामले को लेकर चले एक महीने लंबे आंदोलन के बाद सीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर से कुछ समय परिवार के साथ बिताने को कहा था. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, कोर कमेटी के सदस्यों को वॉलंटियर और छात्रों से बातचीत कर उनके सुझाव जुटाने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि उन्हें 5 अगस्त की बैठक में रखा जा सके. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को बड़ी संख्या में 'जेन ज़ी' युवाओं का समर्थन मिला था. इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Images अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ नए दौर की बातचीत सोमवार से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बड़े सैन्य हमले को फ़िलहाल टाल दिया गया है, क्योंकि ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने ऐसा करने का आग्रह किया था. एयर फ़ोर्स वन प्लेन में पत्रकारों से ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वार्ता किस स्थान पर होगी और इसमें कौन-कौन शामिल होगा. इससे पहले, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान और मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों ने उनसे सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था, क्योंकि समझौते की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है." ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज़ स्ट्रेट और परमाणु मुद्दे पर समझौते की संभावना बनी हुई है. हालांकि, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने कहा कि ईरान ने अमेरिका से किसी भी सैन्य कार्रवाई को टालने का अनुरोध नहीं किया है और ट्रंप का दावा 'एक नया झूठ' है. ईरानी मीडिया के मुताबिक़, विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि ओमान की मध्यस्थता में होर्मुज़ स्ट्रेट से जुड़े समझौते पर बातचीत अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. इमेज स्रोत, Costas Baltas/Anadolu via Getty Images ग्रीस (यूनान) में जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान रविवार को दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर हो गई. इस हादसे में डेनमार्क के एक पायलट और ग्रीस की फ़ायर सर्विस के एक संपर्क अधिकारी (लायज़न ऑफ़िसर) की मौत हो गई, जबकि दूसरे ब्रिटिश पायलट और ग्रीक कॉर्डिनेटर मामूली रूप से घायल हो गए. यह हादसा राजधानी एथेंस से क़रीब 65 किलोमीटर पश्चिम में उस समय हुआ, जब दोनों हेलीकॉप्टर अटिका-बोयोटिया सीमा पर लगी भीषण जंगल की आग बुझाने के अभियान में जुटे थे. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर दूसरे से टकराता दिखाई देता है. टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह पास की खाई में गिर गया, जबकि दूसरा हेलीकॉप्टर आपातकालीन लैंडिंग करने में सफल रहा. ग्रीक फ़ायर सर्विस के अनुसार, दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर के दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर में सवार दोनों कर्मियों को बेहोशी की हालत में निकाला गया. बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि इस सप्ताह ग्रीस में भीषण जंगल की आग के चलते बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. पोर्टो जर्मेनो, पसाथा, फ़ोकिडा, मेगारा और केफ़ालोनिया समेत कई इलाकों में पिछले 72 घंटों से 500 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - ईरान के लिए इसराइली लोगों को निशाना बनाने वाला 'फ़ॉक्सट्रॉट नेटवर्क' क्या है? - पप्पू यादव के घर पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हंगामा, सांसद ने लगाया चाकू से जानलेवा हमले का आरोप - कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाज़ों का नया रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास - क्या ईरान के इस 'ख़तरनाक' प्लान ने ट्रंप को हमला करने से रोक दिया है?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: