पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

झारखंड में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की हेमंत सोरेन से क्या मांग?

✍️ Admin 📅 04 August, 2026 ⏰ 09:20 PM 👁 37 views

झारखंड की राजधानी रांची में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट चल रहा है. इसके साथ ही स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. ये स्टूडेंट जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं. देवेंद्र नाथ महतो ने इसी सिलसिले में 25 जुलाई से धरना प्रदर्शन शुरू किया और अब 2 अगस्त से वो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने 6 अगस्त को होने वाला विधानसभा घेराव स्थगित कर दिया है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: