पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

लाल क़िले की प्राचीर से पहली बार ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाई गई, क्या बोले पीएम मोदी

✍️ Admin 📅 15 August, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 77 views

इमेज स्रोत, Doordarshan National प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'वंदे मातरम' का ज़िक्र किया. लाल क़िले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है. आज़ादी के बाद, यह वह समय है जब लाल क़िले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' की गूंज सुनाई दी है." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज हर दिल की धड़कन ‘वंदे मातरम्’ के नाद से गूंज रही है. आज हर घर में तिरंगा लहरा रहा है और हर मन में तिरंगा बसा हुआ है. राष्ट्र उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है." इमेज स्रोत, Doordarshan National उन्होंने कहा कि जब भारत के लोग 'वंदे मातरम' के 150 साल मना रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका और क्या हो सकता है? संबंधित ख़बर- लाल क़िले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां इमेज स्रोत, Doordarshan National प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पिछले 12 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि देशवासियों के संकल्प और प्रयासों की वजह से भारत ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है. प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी ग़रीबी से बाहर निकले हैं. देशवासियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत एक बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल गया है." पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश अपेक्षित रफ्तार से आगे नहीं बढ़ सका. उन्होंने कहा कि 2014 तक भारत को दुनिया ने ‘फ्रैजाइल फाइव’ में शामिल कर दिया था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में देश ने नई गति हासिल की है. प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "पिछले 12 वर्षों में डिफेंस उत्पादन चार गुना, खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार पांच गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी पहचान बनाई है." उन्होंने कहा कि देश में पेटेंट ग्रांट की संख्या चार गुना और डिजिटल ट्रांजैक्शन 100 गुना बढ़े हैं. प्रधानमंत्री के मुताबिक, हर साल औसतन 15 गुना तेज रफ्तार से लोगों तक नल से जल पहुंचाया गया. पीएम मोदी ने ग़रीबों के लिए शौचालय और घर निर्माण की रफ्तार का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ग़रीबों के लिए शौचालय और घर बनाने का काम चार गुनी रफ्तार से किया गया. इसके साथ ही देश में मेट्रो नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है. इमेज स्रोत, Doordarshan National प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से हर साल की परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराया और फिलहाल देश को संबोधित कर रहे हैं. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को सलामी दी. लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इमेज स्रोत, Doordarshan National स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लिए रवाना होंगे. यहां वह सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे. संबंधित ख़बर- भारत मनाने जा रहा है 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, लाल क़िले से पीएम मोदी का लगातार 13वां संबोधन इमेज स्रोत, Mehmet Eser/Anadolu via Getty Images अमेरिका ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मज़बूत हो रहे हैं और दोनों देशों की साझेदारी पहले से अधिक मज़बूत है. भारत के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में रुबियो ने कहा, "अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं." उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों को मज़बूत बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों को अहम बताया. रुबियो ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंधों के कारण द्विपक्षीय रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "यह सहयोग अमेरिका और भारत के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को भी अधिक सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहा है." भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल क़िले से हर साल की परंपरा के अनुसार, सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्थल से यह लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा. संबोधन से पहले मोदी तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के जवानों से बनी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. ध्वजारोहण के दौरान स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेट्स और माय भारत के स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत करेंगे और इसके बाद राष्ट्रगान होगा. समारोह में क़रीब 27,000 लोग शामिल होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि, आम लोग और देश के युवा शामिल होंगे. स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ज़रिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें." बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - कहीं आप नकली पनीर तो नहीं खा रहे, जानिए क्या है एनालॉग पनीर और इसे कैसे पहचानें - बंटवारे का दर्द: 'अनजान शख़्स' के नाम लिखे ख़तों से उभरती लाहौर के एक मकान की कहानी - जंतर मंतर प्रोटेस्ट और राम मंदिर चंदा चोरी पर सरकार ने संसद में अपना पक्ष क्यों नहीं रखा? - गोवा के इन दो गांवों के लोग पिछले 100 दिनों से क्यों कर रहे हैं आंदोलन? - ग्राउंड रिपोर्ट

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: