पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?

✍️ Admin 📅 15 August, 2026 ⏰ 10:48 PM 👁 41 views

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने इस मौके पर ईरान और भारत के बीच लंबे वक्त से चले आ रहे और व्यापक रिश्तों को और गहरा और विस्तृत करने का एक अहम अवसर बताया है.  भारत में ईरान के दूतावास ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए मैसेज साझा किया है. उन्होंने लिखा, 'उन्होंने (ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन) इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सभ्यतागत और लोगों के आपसी संबंध, साझा हितों पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों के उज्जवल भविष्य के लिए निस्संदेह एक बहुमूल्य संपत्ति हैं.' अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए तैयार उन्होंने कहा, 'भारत गणराज्य के साथ व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के लिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के संकल्प पर जोर देते हुए, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आपसी विश्वास और सम्मान के माहौल में और मौजूदा व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाते हुए, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए तैयार हैं.' उन्होंने कहा, अपने संदेश में डॉ पेजेशकियन ने सर्वशक्तिमान ईश्वर से भारत की समृद्धि, प्रगति, कल्याण और निरंतर बढ़ती खुशहाली के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत और समृद्ध होने की भी प्रार्थना की है.  विदेश मंत्रालय ने कई देशों के बधाई संदेश पर जताया आभार दुनिया भर से भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेश दिए हैं. इसी बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कई पोस्ट करते हुए उज्बेकिस्तान, ग्वाटेमाला और पेरू के विदेश मंत्रालयों का स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है.  नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: