पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

✍️ Admin 📅 19 August, 2026 ⏰ 11:25 PM 👁 38 views

दिल्ली में कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक में पारित हुए वंदे मातरम् प्रस्ताव को लेकर अब बीजेपी मुखर हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस पूरे मसले पर बयान जारी किया है. उन्होंने इसे शर्मनाक और बेहद ही निंदनीय करार दिया है. इससे पहले बुधवार को कांग्रेस की CWC की बैठक में कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित किया, जिसमें उन्होंने वंदे मातरम् के दो छंद गाने को लेकर सहमति जताई है. साथ ही इसके पीछे पार्टी ने ऐतिहासिक हवाला दिया है.  इससे पहले सदन में एनडीए सरकार ने वंदे मातरम् को लेकर कानून बनाया है. इसके तहत वंदे मातरम् के 6 छंद गाए जाएंगे. अगर किसी तरह का अपमान वंदे मातरम् गायन के दौरान होता है, तो कानून के तहत सजा की प्रावधान है.  सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस ने साबित किया, उनके लिए देश से पहले पार्टी आती है सुधाशुं त्रिवेदी अपने बयान में कहा, 'वंदे मातरम को लेकर पास किया गया प्रस्ताव निंदनीय है. कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उनके लिए देश से पहले पार्टी आती है. कांग्रेस ने यह भी साबित कर दिया है कि वह को संविधान और देश से ऊपर मानती है. अपने पार्टी के प्रस्ताव को संवैधानिक कानून से बेहतर समझती है. इसके साथ ही कांग्रेस ने इस बात पर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया है कि क्या वह आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है.'  त्रिवेदी ने कहा, '1937 में 'वंदे मातरम' को लेकर मुस्लिम लीग ने जो अड़ियल रवैया अपनाया था, ठीक वैसा ही रुख आज कांग्रेस अपना रही है, जबकि संसद ने इस पर कानून भी बना दिया है.' कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने दिया एकता का संदेश कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी और अमित शाह फिनिश हो चुके हैं. हमारी पार्टी में एकता बड़ी शक्ति है. ममता बनर्जी की पार्टी को देखिए कैसे बिखर गई. हमारी एकता हमारे विचारधारा हमारी ताकत है. बैठक में कांग्रेस शासित चारों मुख्यमंत्री को राहुल गांधी ने कहा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शिता बनाए. शिक्षा व्यवस्था की ढांचे को मजबूत कीजिए. छात्रों के साथ अहित नहीं होना चाहिए. देश का युवा हमारी ताकत है हमारी शक्ति है. देशभर में चढ़ावा चोरी को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए. राम के नाम पर बीजेपी ने चोरी की है.  छात्रों का मुद्दा पूरे देश भर में उठाया जाएगा. छात्रों की लड़ाई हर मोर्चे पर हर जगह लड़ी जाएगी. नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: