पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?

✍️ Admin 📅 21 August, 2026 ⏰ 11:14 AM 👁 41 views

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर शुक्रवार सुबह से प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों पर अड़े हैं और धरना स्थल खाली नहीं करेंगे. वहीं, दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील कर रही है. नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उन्हें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी और वे वहां जाकर अपना प्रदर्शन करें. फिलहाल डीसीपी सचिन शर्मा और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी है. जंतर-मंतर खाली करने की पुलिस की अपील जंतर-मंतर पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों से दिल्ली पुलिस लगातार धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान जा सकते हैं, जहां उन्हें प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी. वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि वे जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. सुबह से जुटने लगे थे प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन का आह्वान किया गया था. दिल्ली पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. इसके बावजूद शुक्रवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने लगे. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के अंदर जाने की अनुमति दी गई, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई. मल्टीपल लेयर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात जंतर-मंतर पर सुरक्षा के लिए मल्टीपल लेयर बैरिकेडिंग की गई है. दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की गई है. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति से किया था इनकार दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसने 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के संबंध में किसी भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ऐसे वीडियो को ‘झूठा और भ्रामक’ बताया था. पुलिस के बयान के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत नई दिल्ली जिले में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है. इसके तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्यापित सामग्री साझा नहीं करने की अपील भी की थी. पुलिस के मुताबिक, फर्जी सूचना गढ़ने या उसे प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इंस्टाग्राम पेज से किया गया था प्रदर्शन का आह्वान आरक्षण विरोधी प्रदर्शन का आह्वान इंस्टाग्राम के एक पेज ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ की ओर से किया गया था. इस पेज ने शुक्रवार 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया था. यह विवाद इंस्टाग्राम पर चल रहे ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ नाम के एक पेज को लेकर शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि यह पेज लोगों को जोड़ने का काम कर रहा था. इसके बाद आरक्षण के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया. आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज डिजिटल में कार्यरत हैं. वे न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं और राजनीति, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर विशेष रूप से लिखते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मूल निवासी आशुतोष प्रताप सिंह पिछले करीब 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है. समाचार लेखन के अलावा उन्हें घूमने, नई जगहों को जानने और फोटोग्राफी का विशेष शौक है. राजनीतिक और खेल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसके चलते इन विषयों पर निरंतर लेखन और विश्लेषण करते रहे हैं.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: