पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Disclosure

हनीट्रैप गिरोह के चंगुल में फंसे ब्लैकमेलिंग से परेशान एसओ वाल्टरगंज ने सप्ताभर पहले की थी आत्महत्या

✍️ Admin 📅 06 September, 2026 ⏰ 05:28 PM 👁 301 views



बस्ती। जिले में हनीट्रैप गैंग का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत प्रकरण में हनीट्रैप- ब्लैकमेलिंग का गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बोलेरो और तीन मोबाइल भी किया बरामद किया गया है।

उन्हें वीडियो कॉल के जाल में फंसाकर धन उगाही संग  ब्लैकमेलिंग से दबाव बनाया जाता रहा है।
प्रियंका चौधरी गिरोह की मुख्य आरोपी, दो पुरुष आरोपियों पर सहयोग का आरोप है।
प्रियंका चौधरी पत्नी महेन्द्र चौधरी बावनपार पैकोलिया हाल पता गंधार वाल्टरगंज है।
रमयनयन चौधरी पुत्र संपत चौधरी निवासी गंधार थाना वाल्टरगंज आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
विजय प्रकाश पुत्र भरतराम, निवासी पिपरा काजी थाना पैकोलिया, आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का दावा चार लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की वसूली सामने आई है। डॉ. उमेश से 4 लाख, अहमद रजा से 5 लाख आर्यन दीक्षित से 15 लाख वसूली की गई। पूर्व एसओ सूर्य प्रकाश सिंह का नाम भी सामने आया दर्जनों अन्य पीड़ितों की जांच जारी है। पुलिस की माने घटना के दिन दोपहर 1:41 बजे विजय प्रकाश की अंतिम कॉल आई।
DIG संजीव त्यागी SP डॉ यशवीर सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया।

📤 शेयर करें: