घर से लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने अजमेर से किया सकुशल बरामद
लखनाऊ। डीसीपी मध्य के निर्देशन में पुलिस टीम की बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। हज़रतगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। घर से लापता नाबालिग लड़की को अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया है।
09 अगस्त को परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी और सर्विलांस सेल डीसीपी मध्य की मदद से तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। वीडियो कॉल पर मां को अस्पताल में भर्ती दिखाया गया। इसके बाद बच्ची ने अपनी लोकेशन साझा किया।
लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम अजमेर पहुंच गई। नाबालिग को सकुशल बरामद कर लखनऊ लाया गया। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने हज़रतगंज पुलिस की कार्यशैली की सराहना किया।