पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Drowning Death

भदुवा तरहर घाट पर टेढ़ी नदी में तीसरे दिन मिला युवक पुत्तन शुक्ला का शव

✍️ Admin 📅 17 October, 2026 ⏰ 03:36 PM 👁 237 views


बालपुर गोंडा। तीसरे दिन चंदवतपुर घाट से चार किलोमीटर दूरी पर टेढ़ी नदी में युवक पुत्तन शुक्ला का शव पाया गया। टेढ़ी नदी के तेज बहाव में बहते हुए युवक का शव भदुवा तरहर घाट पहुंच गया। 

एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को टेढ़ी नदी के पानी में से बाहर निकाला। टेढ़ी नदी में डूबकर मरने वाला युवक पुत्तन शुक्ला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्रामपंचायत पिपरापदुम के शुकुलपुरवा का रहने वाला था।

📤 शेयर करें: