पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Election

करनैलगंज बार एसोसिएशन चुनाव में वीरेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष राम बाबू पाण्डेय मंत्री पद पर विजयी

✍️ Admin 📅 14 July, 2026 ⏰ 06:58 PM 👁 104 views





करनैलगंज गोंडा। जिले के तहसील करनैलगंज में बार एसोसिएशन 2026 का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।  निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कुल 167 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिये 3 प्रत्याशी मैदान में थे वही मंत्री पद के लिये 4 उम्मीदवार थे।
अध्यक्ष पद पर विजयी हुये वीरेंद्र श्रीवास्तव को 76 वोट मिले वही सुशील सिंह को 54 वोट मिले और राम सभा मिश्रा को 35 मतों से सन्तोष करना पड़ा। 2 मत अवैध घोषित हुये।
इसी क्रम में मंत्री पद के विजेता रहे राम बाबू पाण्डे ने 61 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी रहे शिवशंकर मिश्रा को 4 वोटो से हराया। तीसरे स्थान पर रहे बाबादीन मिश्रा को 41 मत मिले। मातादीन गोस्वामी 7 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। 1 मत अवैध मिला। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे बधाई दिया।

📤 शेयर करें: