पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Employee

दीपावाली से पहले राज्यकर्मियों को मिलेगी बोनस एवं डीए की सौगात

✍️ Admin 📅 04 October, 2026 ⏰ 10:07 AM 👁 130 views



लखनऊ। योगी सरकार राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस देने की तैयारी कर रही है। दिवाली से पहले 3400 से 7000 रुपए तक के बोनस का ऐलान हो सकता है। सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की भी तैयारी की जा रही है। जुलाई से यह बढ़ोतरी लागू की जायेगी। 

राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की भी तैयारी हो रही है। श्रेणी एक के कर्मचारियों को 40,000 रुपए, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25,000 रुपए, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22,000 रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20,000 रुपया मिलेगा।
अक्टूबर का बढ़ा वेतन नवंबर में दिया जाएगा।

📤 शेयर करें: