पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Entrance

एलबीएस कालेज में तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 18 से 29 अगस्त तक होगा प्रवेश

✍️ Admin 📅 17 August, 2026 ⏰ 04:49 PM 👁 112 views



गोंडा 17 अगस्त। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रथम सेमेस्टर के अतिरिक्त भी प्रवेश की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय से निर्गत सूचना के अनुसार बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.एससी. कृषि एवं परास्नातक तृतीय सेमेस्टर तथा बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 18 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी।

प्रवेशार्थियों को अपना ऑनलाइन पूरित आवेदन-पत्र महाविद्यालय की वेबसाइट www.lbsdc.org.in पर पूर्ण करने के बाद संबंधित प्राध्यापकों से अग्रसारित कराकर महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। ऑनलाइन आवेदन-पत्र अग्रसारित कराने के उपरांत निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद संबंधित प्रवेश काउंटर से शुल्क रसीद प्राप्त की जा सकेगी।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न कक्षाओं एवं सेमेस्टरों के लिए नामित प्राध्यापकों और स्थानों का निर्धारण भी किया गया है। 
बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के प्रवेश के लिए प्रो. वी.सी-एच.एन. के श्रीनिवास राव एवं डॉ. वंदना भारतीय को नामित किया गया है, जबकि बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के प्रवेश की जिम्मेदारी पूजा यादव एवं डॉ. योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव को दी गई है। इसी प्रकार बी.ए. पंचम सेमेस्टर के छात्रों के लिए डॉ. अवधेश कुमार वर्मा एवं डॉ. शैलेश कुमार तथा छात्राओं के लिए डॉ. सुनील तिवारी एवं डॉ. अमित कुमार शुक्ल को नामित किया गया है।

बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं के प्रवेश के लिए प्रो. अरविंद कुमार शर्मा एवं डॉ. अंकिता मौर्य, जबकि छात्रों के लिए डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. पुनीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के प्रवेश के लिए डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. संजय कुमार तथा छात्राओं के लिए श्री शिशिर त्रिपाठी एवं डॉ. अवनीश मिश्रा को नामित किया गया है। बी.कॉम. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों के प्रवेश की जिम्मेदारी डॉ. माला सिंह एवं डॉ. दलीप सिंह को दी गई है।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश संबंधी सभी कार्य संबंधित विभागों में ही संपन्न होंगे तथा विभाग के अन्य शिक्षक प्रवेश कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। प्रवेशार्थियों से निर्धारित अवधि में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की गई है।

प्रवेश-समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

📤 शेयर करें: