पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Events

मेहनत मजदूरी करके पति ने पत्नी को बनाया एएनएम अब उसने उसके घर रहने से किया साफ इनकार

✍️ Admin 📅 08 May, 2026 ⏰ 09:19 PM 👁 136 views

गोंडा। पति ने मेहनत मजदूरी करके पत्नी को एएनएम बनाया अब वह उसी के साथ नहीं रहना चाहती है। पति ने घर का भैंस और गन्ना बेचकर अपनी पत्नी रेनू वर्मा को एएनएम की पढ़ाई कराया है। अब पत्नी उसके घर ही नही आना चाहती है और उसने साफ इनकार कर दिया है। अब पति ने   अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के चपरतल्ला कौरहे गांव के रहने वाले राजेश वर्मा का है। उसकी पत्नी  रेनू वर्मा ने कहा मुझे मेरे पति ने नहीं पढ़ाया है। मैं जब घर जाती हूं तो वह मुझे मारते पीटते हैं जो भी आरोप  उन्होंने लगाया है वह गलत है। इससे पति के सामने बड़ा धर्म संकट खड़ा हो गया है और उसके आगे के जीवन के लिए यक्ष प्रश्न बन गया है। 

📤 शेयर करें: