पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
FIR

बिजली के अवर अभियंता ने ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर

✍️ Admin 📅 07 January, 2025 ⏰ 12:01 PM 👁 108 views
अवर अभियंता ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराया केस वजीरगंज गोंडा। अवर अभियंता मुकेश अस्थाना 33/411 के.वी. विद्युत उपकेंद ग्राम पंचायत मोहनपुर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि ठेकेदार अवनीश कुमार के द्वारा गोरिया के पास मनकापुर रोड पर हाइड्रा से खुदाई करते समय 33 के.वी. की केवल काट दी गई है। केवल कट जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गया है। इससे विभाग ने एक लाख की क्षति होने के संबंध में दाखिल किए। एसओ अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
📤 शेयर करें: