पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Health

शुक्रवार 11 बजे हलधरमऊ सीएचसी पर पसरा सन्नाटा अधीक्षक समेत कई स्वास्थ्यकर्मी रहे गायब

✍️ Admin 📅 29 May, 2026 ⏰ 12:38 PM 👁 353 views

बालपुर गोंडा। सीएचसी हलधरमऊ में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी 10 से 4 होने के बावजूद बुधवार को दोपहर में 11 बजे सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। यहां डाक्टर समेत समेत 18 स्वास्थ्य कर्मियों की फौज मनमानी घरजानी करने पर उतारू है। अधीक्षक समेत अनेक स्वास्थ्य कर्मी लखनऊ से लेटलतीफ आते हैं। देर से आना जल्दी जाना उनकी दिनचर्या में शुमार हो चुका है। बताया गया कि अधीक्षक तीन दिन से नहीं आ रहे हैं। जब अधीक्षक स्वयं इतनी ज्यादा लापरवाही बरत रहे हों तो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के आचरण का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

हलधरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की इन दिनों मौज कटती हुई नजर आई। प्रतिदिन 10 से 4 बजे तक ड्यूटी होने के बावजूद शुक्रवार को 11 बजे यहां सन्नाटा पसरा रहा। विभागीय जानकारों का कहना है कि यह क्रम काफी दिनों पहले से इस सीएचसी में चल रहा है यह कोई नया नहीं है। यहां कुछ गिने चुने स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़ दिया जाय तो कोई स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति गम्भीर नहीं दिखाई पड़ रहा है। यहां ऐसा माहौल बना दिया गया है कि जो काम कर रहे हैं वह ही सारा काम करें और जो आराम कर रहे हैं वे हमेशा आराम करते रहे। इस तरह से यहां के डॉक्टर समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी मनमानी कर रहे हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रीय मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

लोग यहां तक बताते हैं कि जो स्वास्थ्यकर्मी अधीक्षक की सेटिंग में हैं बिना कोई ड्यूटी करके इकट्ठा आकर हाजिरी लगा कर चलते बनते हैं। इनमें से ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मियों की संविदा पर तैनाती है। कुछ लोगों का रवैया तो इस तरह से है कि वह वह जल्दी आकर हाजिरी लगाकर गायब हो जाया करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो देर से आते हैं और हाजिरी लगाकर जल्दी चले जाते हैं। शुक्रवार को 11 बजे अधीक्षक समेत कई  कार्यालयों की कुर्सियां खाली मिली। नियमित व संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को मिलाकर करीब तीन दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के बावजूद शुक्रवार को 11 बजे यहां सन्नाटा पसरा रहा।

सरकारी कागजात के मुताबिक यहां डा. सन्त प्रताप वर्मा अधीक्षक, डा. अरुण कुमार, डा. अनुज कुमार, डा. एसपी सिंह चिकित्साधिकारी समेत चार डॉक्टर कार्यरत हैं।विपिन कुमार डेंटल हाइजिनिस्ट, प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव 

चीफ फार्मासिस्ट, अनूप कुमार सिंह फार्मासिस्ट, अमरदीप सिंह फार्मासिस्ट, राजेन्द्र बहादुर एनएमए, सन्त राम पाण्डेय एलटी, विकास सिंह, राहुल पाण्डेय, अजय कुमार सिंह बीएचडब्लू, सरिता तिवारी स्टाफ नर्स, प्रभास कुमार सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी, सुषमा वर्मा व सुखरानी कनौजिया वरिष्ठ सहायक, दुर्गेश तिवारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला, सन्तोष कुमार एचवी प्यून, ललित कुमार स्वच्छक कम चौकीदार समेत कुल 18 स्वास्थ्यकर्मी यहां नियमित कार्यरत हैं। इसके अलावा करीब डेढ दर्जन स्वास्थ्यकर्मी यहां संविदा पर कार्यरत हैं। अधीक्षक के रहने पर सभी संविेंदाकर्मी उन्हीं की गणेश परिक्रमा करके चापलूसी करते रहते हैं और उनके अनुपस्थित रहने पर सभी गायब हो रहते हैं।

इस तरह से यहां स्वास्थ्य कर्मियों की अच्छी खासी फौज कार्यरत होने के बावजूद मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। बुधवार को फार्मासिस्ट अमरदीप सिंह, संतराम पाण्डेय एलटी, डा. अनुज कुमार, डा. एसपी सिंह, विपिन कुमार डेंटल हाइजिनिस्ट, राजेन्द्र प्रसाद, प्रभास कुमार सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी उपस्थित मिले। मुख्य फार्मासिस्ट प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एवं दूसरे फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह अवकाश पर बतााये गए। इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी 11 बजे ही नदारद रहे। अधीक्षक डा. सन्त प्रताप वर्मा को काल करने पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। सीएमओ डा. संत लाल पटेल से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके मीटिंग में व्यस्त होने के चलते बात नहीं हो पाई।

📤 शेयर करें: