पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Health

सीएचसी करनैलगंज के शिविर में 140 मरीजों के आंखों की जांच एवं इलाज

✍️ Admin 📅 07 January, 2026 ⏰ 02:17 PM 👁 92 views

करनैलगंज गोंडा।  जिला अंधता निवारण समिति गोंडा के द्वारा आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र    करनैलगंज पर एक निशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र सिविर बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें नेत्र संबंधी अनेकों बीमारियों से ग्रसित मरीजों का जांच ,चश्मे की जांच व अन्य बीमारियों का इलाज किया गया। इसमें से ऑपरेशन योग्य पाए गए मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय अयोध्या के निजी वाहन से भेजा गया। 

इनमें  रामसूरत, नक्छेद, राम रूप, अवध राम, राम कुमार, राजकुमारी,, करीमा, निर्मला, काशीराम, दुलारे, सीता देवी, सीतापति, लसाई, सरस्वती, पराग, विलास,आदि मरीज को लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या भेजा गया कुल 140 मरीजों की जांच व इलाज किया गया। एवं आने वाले 21 तारीख को अगला नेत्र शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी डॉ एके गोस्वामी ने दिया।

📤 शेयर करें: