पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Honour

उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिसकर्मियों को डीजीपी एवं गृहमंत्रालय की ओर से एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

✍️ Admin 📅 15 August, 2026 ⏰ 05:05 PM 👁 206 views

FB_IMG_1786794215671.jpg 113.94 KB


गोंडा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को विभिन्न सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, उ0नि0  कौशल किशोर सिंह, उ0नि0  पूर्णमासी प्रसाद एवं उ0नि0  मनीष कुमार को सम्मानित किया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से उ0नि0  कमल किशोर मिश्रा तथा *उत्कृष्ट सेवा पदक* से मु0आ0  आशुतोष कुमार तिवारी, मु0आ0 दयाशंकर, मु0आ0  रणधीर कुमार सिंह, मु0आ0  जुनैद अहमद, मु0आ0  विकास कुमार यादव, मु0आ0  विपिन कुमार, मु0आ0  योगेन्द्र कुमार चौधरी, मु0आ0  फखरे आलम, मु0आ0  हृदय नारायण दीक्षित, मु0आ0  अजय कुमार एवं मु0आ0 सूरज त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

जनपद गोण्डा में अपने कर्तव्यों का निष्ठा, मेहनत एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन करने तथा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अपर जिला शासकीय अधिवक्ता गोण्डा  अनुपम शुक्ला, सहायक अभियोजन अधिकारी गोण्डा  पवन कुमार पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन  अजय प्रताप सिंह, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक  अवनीश कुमार, उ0नि0  मनीष जाट (प्रभारी सर्विलांस सेल), उ0नि0  रामप्रसाद (थाना छपिया), उ0नि0  इन्द्रदेव साहनी (एलआईयू), उ0नि0  प्रशांत पाण्डेय (को0नगर), म0उ0नि0  अर्पिता यादव (थाना को0नगर), उ0नि0  राहुल मौर्या (को0देहात), उ0नि0  आनन्द उपाध्याय (को0देहात), हे0का0  आनन्द प्रकाश (धानेपुर), मु0आ0  शक्ति, (एलआईयू), मु0आ0  राकेश सिंह, (एसओजी), मु0आ0  राघवेन्द्र (यातायात कार्यालय), का0  अमित गौड़ (साइबर सेल), का0  हृदेश सिंह यादव (पीआरवी धानेपुर), फायरमैन  गोपाल गुप्ता, फायरमैन  आकाश यादव, आरक्षी  सूर्यप्रताप (पैरोकार धानेपुर), रि0का0  शशांक यादव (छपिया), का0 भूपेन्द्र प्रताप (खरगूपुर) एवं म0आ0 कुसुम यादव (सम्मन सेल) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, यूपी-112 में सराहनीय कार्य एवं उत्कृष्ट रिस्पॉन्स टाइम के साथ त्वरित एवं उचित कार्यवाही करने वाले 07 पुलिस कर्मियों—कमाण्डर राजेश शर्मा, कमाण्डर रामकिशोर, कमाण्डर  अभय मौर्या, पायलट  अतुल त्रिपाठी, पायलट राकेश चौबे, पायलट  हरिगोविन्द सिंह एवं पायलट  घनश्याम दूबे—को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सम्मानित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।


📤 शेयर करें: