पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inaugration

घरौंदा क्लाथ बैंक का डीएम ने किया शुभारंभ

✍️ Admin 📅 09 December, 2025 ⏰ 11:07 AM 👁 57 views
गोंडा दिसंबर 2025 । मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा गोंडा द्वारा घरौंदा,एक आशा का लोकार्पण कार्यक्रम जिलाधिकारी   प्रियंका निरंजन द्वारा रानी बाजार में किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा गरीबों को नि:शुल्क दैनिक उपयोगी वस्तुओं एवं वस्त्रों का वितरण कर इसकी औपचारिक शुरुआत की गई।कार्यक्रम की संयोजक नीलम जैन ने बताया कि हम सबके घर में बहुत सारी उपयोगी वस्तुएं रहती हैं जिसे हम प्रयोग नहीं करते हैं ऐसी वस्तुओं एवं वस्त्रों को एकत्र कर किसी पात्र गरीब व्यक्ति को देकर हम उनके जीवन को सरल बना सकते हैं यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है| कार्यक्रम में अध्यक्ष अनीता मनीरामका,पिंकी अग्रवाल,सोनम अग्रवाल,प्रेमा सिंघल,सिंपल नहारिया,अनीता नहारिया,सीमा अग्रवाल,सौरभ जैन,विकास जैन, गोपाल मित्तल,पंकज अग्रवाल, पीयूष मित्तल,विकास अग्रवाल, मुकेश नहरिया,सचिन खेमका आदि उपस्थित रहे।
📤 शेयर करें: