गन्ना समिति मैज़ापुर में समिति स्तरीय सट्टा मेले का उद्घाटन चेयरमैन एवं उप गन्ना आयुक्त ने किया
बालपुर गोंडा। सहकारी गन्ना समिति मैज़ापुर में समिति स्तरीय सट्टा मेले का उद्घाटन समिति के चेयरमैन एवं उप गन्ना आयुक्त ने किया। सहकारी गन्ना समिति मैज़ापुर में समिति स्तरीय सट्टा मेले का उद्घाटन समिति के चेयरमैन श्यामनारायण शुक्ला एवं देवी पाटन मण्डल के उप गन्ना आयुक्त आर बी राम ने फीता काटकर किया। इससे पहले समिति की एक बैठक की गई इसमें कई प्रस्ताव पास किए गए।
इस अवसर समिति के उपाध्यक्ष बलदेवराज पासवान, संचालक सदस्य केशवराम पाण्डेय, संगम लाल शुक्ल, सुरेश्वर बख्श सिंह, कल्पराम तिवारी, रीमा सिंह के प्रतिनिधि इन्द्र प्रताप सिंह, शारदा देवी के प्रतिनिधि दिनेश प्रताप विक्की सिंह, गिरिजा देवी के प्रतिनिधि कौशल किशोर तिवारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, सचिव डा. राम मिलन, मैज़ापुर चीनी मिल के उप महाप्रबन्धक गन्ना प्रभाकर प्रभात, संजय मिश्रा उप गन्ना प्रबन्धक, सुनील कुमार सोम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।