पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर लिया जायजा दिए जरूरी निर्देश

✍️ Admin 📅 10 September, 2026 ⏰ 05:03 PM 👁 89 views



 गोंडा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित लाइब्रेरी, पुलिस कैफे, आवासीय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन की लाइब्रेरी का निरीक्षण कर उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके पश्चात पुलिस कैफे एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रख-रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। मेस के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों एवं रजिस्टरों का नियमानुसार रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं संसाधनों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं में व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अभिलेखों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

📤 शेयर करें: