पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Inspection

मंडलायुक्त डीआईजी एवं डीएम एसपी ने कजरी तीज की तैयारियों का किया सघन निरीक्षण

✍️ Admin 📅 12 September, 2026 ⏰ 07:38 PM 👁 110 views


गोंडा। पवित्र कजरी तीज पर्व क  लेकर करनैलगंज क्षेत्र पौराणिक सरयू नदी कटरा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमले ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत देवीपाटन मण्डल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक  देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार शुक्ला ने जिला स्तरीय शीर्ष अधिकारियों के साथ सरयू नदी कटरा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद

समेत सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने पूरे घाट परिसर, संपर्क मार्गों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान जलाभिषेक और स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
गहरे पानी में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए नदी में मजबूत बैरिकेडिंग और जाल लगाने के निर्देश दिए गए। घाट पर जल पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीमों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

 डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉच टॉवर तथा पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सुगम आवागमन व पार्किंग: भारी वाहनों के डायवर्जन और श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए घाट से उचित दूरी पर सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित करने के आदेश दिए गए, ताकि जाम की स्थिति न बने।

मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद द्वारा  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घाट पर अस्थायी चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय तथा निरंतर फागिंग व चूने के छिड़काव की व्यवस्था पूरी रखने को कहा गया। अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थाओं और नगर पालिका/स्थानीय प्रशासन को तय समयसीमा के भीतर सभी शेष तैयारियां पूरी करने की हिदायत दिया।

📤 शेयर करें: