भीषण शीत लहर एवं ठंडक के मद्देनजर डीएम ने 1 से 8 तक के स्कूल 26 दिसम्बर तक घोषित किया अवकाश
गोण्डा। अत्यधिक ठंडक व शीतलहर को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 24 से 26 दिसम्बर 2025 तक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर अपार आईडी, एमबीयू, स्कूल प्रोफाइल सर्टिफिकेशन व SIR कार्य करेंगे।आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।