पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Meeting

किसानों को बैटरी फागिंग मशीन पर मिलेगी पचास प्रतिशत की सब्सिडी- चेयरमैन

✍️ Admin 📅 23 September, 2026 ⏰ 05:53 PM 👁 104 views



  गोण्डा। जिले के तहसील करनैलगंज के गन्ना किसानों की समस्याओं व समाधान को लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति मे वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की किसान शामिल हुए। किसानों को उन्नत तकनीकी से खेती करने पैदावार बढ़ाने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सबसे अधिक गन्ना पैदावार करने वाले तीन किसानों को चेयरमैन ने अंगवस्त्र पहनाकर स्मृति चिन्ह व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि चंद्रेश प्रताप सिंह उर्फ़ ओजु ने तमाम किसानों को माला पहनकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 50 किसानों को 50%  सब्सिडी के साथ बैटरी चलित स्प्रे मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि किसानों को खेती करने में और सुविधा उपलब्ध हो सके। 



📤 शेयर करें: