पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Meeting

किसानों की समस्याएं त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश - सीडीओ

✍️ Admin 📅 17 June, 2026 ⏰ 08:17 PM 👁 55 views



गोण्डा 17 जून,2026*।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी  दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना तथा उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने कृषि, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, गन्ना भुगतान, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता सहित अन्य समस्याओं को विस्तार से रखा। 

मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

बैठक का समापन किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं कृषि विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत (एक्सईएन) सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: