पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Meeting

डीएम ने की जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक दिए जरूरी निर्देश

✍️ Admin 📅 08 July, 2026 ⏰ 05:31 PM 👁 98 views




गोण्डा 08 जुलाई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, ई-वेस्ट प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कम से कम पांच स्थानों का चयन कर उन्हें मॉडल साइड वृक्षारोपण स्थल के रूप में चिन्हित करें तथा दो दिवस के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि आगामी वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करे। साथ ही सभी विभागों को उनके लिए निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य से भी अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद की सभी नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों को ई-वेस्ट का नियमित संग्रहण कर सुरक्षित रूप से एकत्रित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटरों की प्रगति एवं संचालन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।


बैठक में वृक्षारोपण की समीक्षा में उपनिदेशक कृषि द्वारा वृक्षारोपण की पांच माडल साइड का स्थान चिन्हित न करने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश।


बैठक में निर्देश दिया गया है कि आगामी 12 जुलाई को हो रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। उसको शतप्रतिशत वृक्षारोपण कराते हुए विभाग को सूचना उपलब्ध करायें कि विभाग द्वारा शतप्रतिशत पौधों का वृक्षारोपण कर लिया गया है।

बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि वृक्षारोपण से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण संबंधी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, एक्सईएएन सिंचाई खण्ड 4, एक्सईएएन आरईडी, एक्सईएएन विद्युत शहर, डीसी मनरेगा, समस्त बीडीओ, समस्त एडीओ पंचायत सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: