बालपुर बाजार से अचानक लापता हुए युवक का पखवाराभर बाद भी नहीं मिला हाल पता
बालपुर गोंडा। मानसिक रूप से कमजोर युवक बालपुर बाजार से पखवाराभर पहले लापता हो गया है। उसकी तलाश में परिजन भटक कर परेशान हो रहे हैं। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लिया है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र की ग्रामपंचायत नकही के गांव डालपुरवा निवासी जमुना प्रसाद का बेटा राहुल उर्फ रिंकू बालपुर बाजार से गत 5 दिसम्बर को अचानक लापता हो गया। इसकी खोजबीन की जा रही है।