पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

माधवपुर चकत्ता निवासी किशोरी सुधा की गला दबाकर की गई थी हत्या पीएम रिपोर्ट से भंडाफोड़

✍️ Admin 📅 03 July, 2026 ⏰ 05:35 PM 👁 117 views



गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता गांव में गुरूवार को 17 वर्षीय सुधा की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि सुधा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

गुरुवार सुबह सुधा शौंच के लिए घर से कुछ दूरी पर मछली तालाब के पास गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मछली तालाब के किनारे बाग में उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस परिजनों के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। 

घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से हर पहलू पर पूछताछ जारी है। पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया- "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुधा गौतम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर परिजनों से पूंछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
 गला दबाकर हत्या में बाहरी व्यक्ति या जान-पहचान वाला शामिल हो सकता है। कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन से ही कड़ी जुड़ेगी।

📤 शेयर करें: