पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Murder

विनोद साहनी हत्याकांड में 7 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

✍️ Admin 📅 10 September, 2026 ⏰ 05:53 PM 👁 294 views

करनैलगंज गोण्डा। तहसील क्षेत्र के परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेक्सडिया निवासी विनोद शाहनी की मौत मामले में तीन नामजद किए गए हैं। इनमे शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र हरिराम सिंह,आकाश सिंह पुत्र अज्ञात तथा शुभम सिंह पुत्र नन्दकुमार सिंह सहित 5 से 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

दर्ज एफआईआर के मुताबिक विनोद कुमार साहनी पुत्र पुत्र अतारुलाल, निवासी ग्राम रेक्सडिया, थाना परसपुर द्वारा कहा गया है कि  09/09/2026 को रात्रि 08:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर गांव जा रहा था, तभी लल्लन यादव की दुकान के पास तीन - चार मोटरसाइकिल से 8-10 लोग आए और लाठी-डंडा और धारदार हथियार से मारने लगे। पीड़ित द्वारा गाली-गलौज का और मारपीट का आरोप लगाया गया है। मारपीट में घायल विनोद को इलाज हेतु गोण्डा से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

📤 शेयर करें: