पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Patrol

नवरात्रि एवं ईद के मद्देनजर एसपी ने भारी पुलिस बल समेत शहर में किया पैदल गश्त

✍️ Admin 📅 20 March, 2026 ⏰ 07:52 PM 👁 149 views


गोंडा।  चैत्र नवरात्रि एवं ईद के पावन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा शहर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 

इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


📤 शेयर करें: