सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं एवं विकसित भारत का सन्देश
गोण्डा 24 सितम्बर 2026* - जनपद में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘अनकही कहानी’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूक किया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुभागपुर तथा बड़गांव, रानी बाजार में हरि प्रसाद म्यूज़िक एंड डांस पार्टी द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
नाटक के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार सहित जनहित से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी रोचक एवं सहज तरीके से दी गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रस्तुतियां देखीं और कलाकारों की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि ‘अनकही कहानी’ के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जन-जागरूकता का माध्यम बनाकर सरकार की योजनाओं और विकास के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।