पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Program

उज्ज्वला गैस के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के चेक का वितरण

✍️ Admin 📅 28 February, 2026 ⏰ 05:42 PM 👁 125 views




 गोंडा 28 फरवरी, 2026*।लोकभवन सभागार, लखनऊ में  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण से संबंधित सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया।

उक्त क्रम में जनपद गोण्डा के कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 400 चयनित लाभार्थियों को ₹569.50 की राशि का सब्सिडी प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। कार्यक्रम में  विधायक कटरा बाजार

IMG-20260228-WA0151.jpg 253.93 KB
बावन सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, माननीय सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार एवं जिला पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ रवींद्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों, विशेष रूप से महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और जीवन में सुधार किया है।

मा० विधायक कटरा बाजार ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को सम्मानजनक जीवन दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर लाभार्थियों ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नि:शुल्क गैस रिफिल सब्सिडी से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और त्योहारों के इस मौसम में यह एक बड़ी सौगात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: