पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Project

मां बाराही देवी मंदिर घाट एवं मनकापुर में वृहद शासकीय हाल बनवाने की मिली मंजूरी

✍️ Admin 📅 06 August, 2026 ⏰ 06:57 PM 👁 67 views




गोण्डा 06 अगस्त,2026*।
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने प्राथमिक विद्यालय मनकापुर के जर्जर भवन की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जानकारी में बताया गया कि नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जा चुका है।
विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने बिना विलंब किए अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए कि दो दिवस के भीतर विद्यालय में दो शिक्षण कक्ष एवं एक बरामदे के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि निर्गत की जाए। आगणन तैयार होते ही धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई। 

जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय भवन निर्माण कार्य की दैनिक समीक्षा कर रही हैं, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण हो सके।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी मां बाराही देवी मंदिर पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट निर्माण की मांग रखी।  जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने एवं शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में तहसील मनकापुर में बड़े शासकीय कार्यक्रमों, गोष्ठियों एवं जनसभाओं के आयोजन हेतु उपयुक्त भवन के अभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने लगभग 4000 वर्ग फुट क्षेत्रफल के वृहद शासकीय हाल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की। इस आधुनिक हाल के निर्माण से शासकीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी विभिन्न सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी की त्वरित कार्यशैली, संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण तथा जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान की प्रतिबद्धता से मनकापुर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। शिक्षा, धार्मिक आस्था और प्रशासनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय जनहित एवं सुशासन की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध होंगे।

📤 शेयर करें: