छापेमारी में 25 किलो अवैध शराब बरामद 5 कुन्तल लहन किया गया नष्ट
गोंडा।जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम काजी तरहर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दबिश दी गई। दबिश के दौरान तीन अवैध शराब की भट्ठियां पाई गई, टीम द्वारा मौके पर भट्ठियों को नष्ट किया गया।
दबिश के दौरान लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया एवं लगभग 500 किलो ग्राम लहन नष्ट किया गया।
दबिश की कार्यवाही के दौरान उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना कोतवाली देहात में एफआईआर पंजीकृत करते हुए एक अभियुक्त को जेल भेजा गया।