पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Raid

आबकारी विभाग ने जैतापुर में की छापेमारी एक कुंतल लहन किया नष्ट हड़कंप

✍️ Admin 📅 08 January, 2026 ⏰ 05:54 PM 👁 77 views


गोंडा। आज जिलाधिकारी, उपआबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार एंव जिला आबकारी अधिकारी गोंडा के निर्देशन में जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व 4 की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम नौडिहवा जैतापुर माझा मे आकस्मिक दबिश दी गयी। 
दबिश के दौरान 01 भट्टी व लगभग  10 ली0 अवैध कच्ची शराब व 100 किलो लहन,शराब बनाने का उपकरण बरामद की गई, लहन को मैके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया।

📤 शेयर करें: