पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Registration

निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण नवीनीकरण की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

✍️ Admin 📅 11 December, 2025 ⏰ 08:33 AM 👁 114 views
  गोण्डा, 11 दिसंबर 2025* – उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण नवीनीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पूर्व में निर्धारित समय-सीमा 15 नवंबर 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह निर्णय श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिक नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी निर्माण श्रमिक, जिन्होंने पिछले 4 वर्षों या उससे अधिक समय से अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे नए निर्धारित समय-सीमा 31 दिसंबर 2025 तक नवीनीकरण कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। अन्यथा, उनका पंजीकरण निष्क्रिय सूची (Inactive List) में सम्मिलित कर दिया जाएगा। बोर्ड के इस निर्णय से लाखों भवन एवं सन्निर्माण श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
📤 शेयर करें: