पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Social Media Viral

सूचना प्रवाह यूट्यूब चैनल को करें सबस्क्राइब सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से रहे अपडेट

✍️ Admin 📅 03 July, 2026 ⏰ 04:55 PM 👁 104 views





गोण्डा, 03 जुलाई 2026* - उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रामाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल "सूचना प्रवाह" के लांच कर दिया है।

इस चैनल के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का नियमित प्रसारण किया जा रहा है। अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार ने सभी आमजन से अपील की है कि वे सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल "सूचना प्रवाह" को सब्सक्राइब करें तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रामाणिक जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

📤 शेयर करें: