पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Solution Day

संपूर्ण समाधान दिवस करनैलगंज में आई 155 शिकायतों में से 24 का मौके पर निस्तारण

✍️ Admin 📅 21 February, 2026 ⏰ 04:41 PM 👁 105 views

IMG-20260221-WA0125.jpg 180.78 KB


गोण्डा 21 फरवरी, 2026*।
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें तहसील करनैलगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। 

जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 155 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 24 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।   

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। 
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त तहसील सभागार कर्नलगंज में पात्र लाभार्थियों को राशनकार्ड वितरण तथा कुम्हारी कला एवं मछुआरा समुदाय के पात्र लाभार्थियों को पट्टा प्रमाण पत्र किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील सभागार करनैलगंज में निर्वाचन से एसआईआर के कार्यों की समस्त एईआरओ से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि निर्वाचन के कार्यों में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर पर आईएफएस ट्रेनी प्रिया अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, तहसीलदार करनैलगंज, नायब तहसीलदार कटरा बाजार, हलधरमऊ तथा करनैलगंज एवं परसपुर, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, प्रोवेशन विभाग, जिला पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, एक्सईएएन आरईडी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, एसडीओ विद्युत करनैलगंज, खण्ड विकास अधिकारी कटरा बाजार, हलधरमऊ तथा करनैलगंज, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

📤 शेयर करें: