पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Suspected

परिजनों से डीएनए मैच के बाद दर्ज होगा मुकदमा प्रधान समेत तीन पर हत्या का आरोप

✍️ Admin 📅 02 April, 2026 ⏰ 12:08 PM 👁 209 views

बालपुर गोंडा। चार माह पूर्व लापता युवक का शव कुंवे में पड़ा मिला। परिजन घर पर शव रखकर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। डीएनए मैच के बाद मुकदमा दर्ज करने के पुलिस के लिखित आश्वासन पर परिजनों ने युवक के शव का अन्तिम संस्कार किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या करके शव कुंवे में फेंका गया। 

थाना कटरा बाजार की ग्रामपंचायत नकही के गांव डालपुरवा निवासी युवक राहुल उर्फ रिंकू का शव चार माह बाद खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असिधा के पास लावारिश हालत में कुंवे में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर कपड़े से युवक के शव की पहचान किया। इसके बाद परिजन बुधवार शाम को युवक का शव अपने घर ले आए। इसके बाद घर पर युवक का शव रखकर परिजन मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। 

गुरुवार की सुबह सीओ अभिषेक दावच्या ने गांव में पहुंचकर परिजनों से बातचीत करके समझाया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण डूबने से मौत आया है। इंस्पेक्टर कटरा बाजार विवेक त्रिवेदी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि यदि युवक के शव का डीएनए मैच हो जायेगा तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। उनके लिखित आश्वासन पर परिजन युवक के शव का अन्तिम संस्कार करने पर सहमत हो गए। 

परिजनों ने बताया कि उनका लड़का 6 दिसम्बर 2025 को गायब हो गया था। इसके बाद उन्होंने कटरा थाने में वर्तमान प्रधान गुरुवचन समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लिया।

📤 शेयर करें: