हीरापुर शाहपुर के सैंकड़ों साल पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा एसडीएम से लगाई गुहार
करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम हीरापुर शाहपुर में सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार में बाधा बने एक व्यक्ति के विरुद्ध ग्रामीणों उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है। अब ग्रामीणों ने इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है।
करनैलगंज तहसील की ग्रामपंचायत हीरापुर शाहपुर के गांव भयापुरवा में सैंकड़ों साल पुराना शिव मंदिर स्थित है। अब ग्रामीणों ने इसके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। गांव के निवासी विजय कुमार सिंह की अगुवाई में करीब 500 साल पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। गांव के करीब तीन दर्जन ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। मन्दिर के जीर्णोद्धार में गांव का एक व्यक्ति बाधा डाल रहा है। इसके विरोध में सभी ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।